🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅
*😃 वाह रे टमाटर 😃*
*दोहा*
🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅
*मारा मारा जो फिरा, गलियों में बेहाल।*
*वही टमाटर हो गया, देखो मालामाल ।।*
🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅
*सड़कों पर फैंका गया, जैसे कोई अनाथ ।*
*नहीं टमाटर आ रहा, आज किसी के हाथ ।।*
🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅
*भाव टमाटर का हुआ, अब अस्सी के पार ।*
*अच्छे अच्छे देखकर, टपका रहे हैं लार ।।*
🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅
*बिना टमाटर के नहीं, अच्छी लगे सलाद ।*
*भोजन का बेकार सब, बिना टमाटर स्वाद ।।*
🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅
*बिना टमाटर के लगे, घर का फ्रिज बेकार ।*
*जैसे साली के बिना, लगती है ससुरार ।।*
🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅
*एक टमाटर सूँघकर, दिल भर लेते आज ।*
*बिना टमाटर रो रही, सिसक सिसक कर प्याज ।।*
🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅
*जब सड़ते थे टमाटर, तब ना समझा मोल ।*
*आज टमाटर हो गया, सब किचिन से गोल ।।*
🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅
*आनंदित हों आप सब, देख टमाटर लाल ।*
*बिना टमाटर खाईये, अब अरहर की दाल ।।*
🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅🍅