Whatsapp joke,patidev ki aarti - Paagalwords.blogspot.com
Latest Update
Loading...

Whatsapp joke,patidev ki aarti

करवाचौथ में पतिदेव की आरती

मैं तो आरती उतारूँ रे, बच्चों के पापा की।
जय हो हजबैंड, तेरी जय जय हो...
जय हो हजबैंड, तेरी जय जय हो...
* बड़ी पूँजी है बड़ा-बड़ा कैश इसके बटुए में।
जिंदगी के हैं सारे ऐश इसके बटुए में।।
क्यूँ न झाँकूँ मैं बारम्बार इसके बटुए में।
दिखे हर घड़ी मॉल और बाजार इसके बटुए में।।
नृत्य करूँ झूम-झूम, बटुए को चूम-चूम,
बेलन ना मारूँ, आज इसे बेलन ना मारूँ रे...
मैं तो आरती उतारूँ रे, बच्चों के पापा की।।
* सदा होती है जय-जयकार मेरे हजबैंडवा की।
पर नारी पे टपके ना लार मेरे हजबैंडवा की।।
हो सबसे निराली कार मेरे हजबैंडवा की।
कभी इज्जत न हो तार-तार मेरे हजबैंडवा की।।
जो कमाए मुझे दे दें, जो भी दूँ हँसके ले ले
स्वामी पुकारूँ रे... कल 'टॉमी' पुकारूँ रे....
मैं तो आरती उतारूँ रे, बच्चों के पापा की।।
* हम हैं पत्तल तो तुम दोना, पति परमेश्वरजी।
हमसे कभी ना खफा होना, पति परमेश्वरजी।।
हम जो मारें तो मत रोना, पति परमेश्वरजी।
सबके कपडे सदा धोना, पति परमेश्वरजी।।
नौकर तुम, जोकर तुम, शोफर तुम, शौहर तुम
आठ आने वारूँ रे, तुम पे आठ आने वारूँ रे।।
मैं तो आरती उतारूँ रे, हजबैंड प्यारे की....
मैं तो आरती उतारूँ रे, बच्चों के पापा की।
जय हो हजबैंड, तेरी जय जय हो...
जय हो हजबैंड, तेरी जय जय हो.

बोलिये मेरे बच्चों के डैडी की जय
मेरे पत्ति देव कि जय

विषेश सूचना :-
आपकी पोकेट अौर पर्सो कि वाट लगने वाली है भाईयो
ये आरती और इज्जत का आॅफर only कर्वाचोथ तक ही सीमित है।पत्तिदेव ज्यादा खुश हो कर भ्रम में ना रहे।
पत्तिदेवो के लिए जनहित में जारी

भुगतभोगी पत्ति कल्याण विभाग😝
Notification
Hello! HindiFiles welcomes you. But @ This time we maintains www.hindifiles.com. So Browse Later...
Done