Hindi Potery, Meri yaad ayegi tumhe - Paagalwords.blogspot.com
Latest Update
Loading...

Hindi Potery, Meri yaad ayegi tumhe

मेरी याद आएगी तुम्हे जब दूर चली जाउंगी 
दूर इतना की कभी लौट के ना आउंगी 
 अब तक तुम्हारे दिल में रहती थी 
फिर तुम्हारी यादों में बस जाउंगी 
याद आएगी बातें और मुलाक़ाते मगर 
कभी तुमसे मिल ना पाउंगी 
 तड़पोगे तुम भी हमारे बारे में सोच कर
मगर तब मैं  नज़र ना आउंगी 
तुम्हे जान से ज्यादा चाहती हु 
पर शायद साबित ना कर पाउंगी 
लोग कहते हैं प्यार अमर होता है 
फिर तो मैं खुद को ही अमर कर जाउंगी 
मेरे प्यार को सहारा देना तब जब 
आखिरी दम पर तुम्हे बुलाऊंगी 
मेरी याद आये तो बाहर आकर देखना 
मैं इक चमकता हुआ तारा बनकर आउंगी 
आंसू मत बहाना मुझे याद करके 
वरना मैं नाराज़ हो जाउंगी 
सुना है सात जन्म मिलते है इंसान को वादा रहा 
बाकी 6 जनम तुम्हारे साथ बिताउंगी। 
Notification
Hello! HindiFiles welcomes you. But @ This time we maintains www.hindifiles.com. So Browse Later...
Done